अमेठी: सिंदूरवा में कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ, 5 से 14 तक होगा आयोजन
अमेठी: सिंदूरवा में कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ, 5 से 14 तक होगा आयोजन
अमेठी। जनपद अमेठी की तहसील मुसाफिरखाना के मौजा सिंदूरवा में धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह कलश यात्रा शाम 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
आयोजकों द्वारा बताया गया कि 5 तारीख से 14 तारीख तक श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन श्रद्धालु भगवान श्रीराम की कथा का श्रवण करेंगे और धर्म व भक्ति का संदेश प्राप्त करेंगे।
इस पावन अवसर पर श्रीराम कथा के प्रसिद्ध कथा वाचक श्री राजेश कुमार श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे। कथा का आयोजन उदासीन बाबा गंगा दास कुटी, सिंदूरवा में किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है।
कार्यक्रम के अंतर्गत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया है, जिसमें सभी भक्तगण प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक बाबा लक्ष्मण दास हैं।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीराम कथा का लाभ उठाएं।
श्री न्यूज़ जिला ब्यूरो: शहर बानो के साथ

Post a Comment