अमेठी: अकीदत और इबादत के साथ संपन्न हुआ हज़रत बाबा अब्दुल समद शाह का सालाना उर्स
अमेठी: अकीदत और इबादत के साथ संपन्न हुआ हज़रत बाबा अब्दुल समद शाह का सालाना उर्स
भीखीपुर (तिलोई), अमेठी। सूफी-संतों की पावन सरजमीं अमेठी के तिलोई क्षेत्र स्थित भीखीपुर में हज़रत बाबा अब्दुल समद शाह का सालाना उर्स अकीदत और इबादत के साथ बड़े ही श्रद्धा भाव से संपन्न हुआ। इस अवसर पर दूर-दूर से आए जायरीन और अकीदतमंदों ने दरगाह पर चादरपोशी कर देश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
उर्स के मौके पर दरगाह परिसर में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें कुरान ख्वानी, फातिहा और कव्वाली का आयोजन हुआ। सूफी परंपरा के इस रूहानी जलसे में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और बाबा की दरगाह पर मत्था टेककर अपनी मन्नतें मांगीं।
इस दौरान दरगाह परिसर में श्रद्धालुओं के लिए लंगर और तबर्रुक की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। उर्स के इस पावन अवसर पर आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत झलक देखने को मिली।
यूपी रिपोर्टर: मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment