वसुंधरा के संक्रांति मंदिर में मातृ शक्ति के द्वारा धूमधाम से मनाया गया "श्री जी रंगोत्सव"
वसुंधरा के संक्रांति मंदिर में मातृ शक्ति के द्वारा धूमधाम से मनाया गया "श्री जी रंगोत्सव"
दीपक कुमार त्यागी
वसुंधरा, गाजियाबाद। संक्रांति मंदिर सेक्टर 13 वसुंधरा गाजियाबाद पर 1 मार्च को मातृ शक्ति द्वारा धूमधाम से मनाया गया "श्री जी रंगोत्सव", यह कार्यक्रम मातृ शक्ति के नेतृत्व में "कार्तिक संकीर्तन मंडल' के सदस्यों के द्वारा संक्रांति मंदिर पर "श्री जी होलिकोत्सव" बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत ट्रस्टी गण की धर्मपत्नियों बाला शर्मा, संगीता रावत, रेनू महंत, राजेश चौधरी, मोना राणा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।
कार्यक्रम में राधा कृष्ण एवं सखियों के साथ भक्तों के द्वारा खेली गई फूलों की होली ने सभी का मन मोहित कर दिया। इस अवसर पर रंगोत्सव की अध्यक्ष मनीषा बिंजोला, उपाध्यक्ष गीता कपूर, संतोष मिश्रा, सुनीता तोमर, किरण पांडे, मधु शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, अंजली गुप्ता, संध्या आदि सहित सैकड़ों की संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रही।

Post a Comment