अमेठी पुलिस होली से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, ड्रोन से होगी निगरानी ।।
अमेठी पुलिस होली से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, ड्रोन से होगी निगरानी ।।
श्री न्यूज़ 24 से मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला की बड़ी खबर
अमेठी में होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। त्यौहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
होली से पहले अवैध नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ा शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
संवेदनशील इलाकों में अब ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके।
इसके साथ ही पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की धरपकड़ तेज कर दी है। कई क्षेत्रों में पैदल गश्त और वाहन चेकिंग बढ़ा दी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Post a Comment