Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का हुआ आयोजन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का हुआ आयोजन!


श्री न्यूज़ 24 | सर्वेश मिश्रा | संपूर्णानगर, खीरी

संपूर्णानगर खीरी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लखीमपुर से आए मनोज अग्रवाल उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश भास्कर ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी पार्टी की असली ताकत होते हैं, और उनके समर्पण व मेहनत से ही संगठन मजबूत बनता है।

सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे अपने-अपने वार्ड और बूथ स्तर पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें तथा आने वाले 2027 के चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाते हुए पार्टी की जीत सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सूरी, शैलेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऋषिकेश सिंह, शिवकुमार उर्फ मंटू गुप्ता, अंकित गुप्ता, सुखविंदर सिंह, मोहन शर्मा, रामावतार, मनोज बाजपेई, निश्चल तिवारी, वर्तमान मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार, मनजीत कौर, पूनम, सिमरनजीत कौर, विजयलक्ष्मी शुक्ला सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं