नाली विवाद को लेकर अब्दुल अजीम ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
नाली विवाद को लेकर अब्दुल अजीम ने आरोपों को बताया बेबुनियाद!
अमेठी | श्री न्यूज़ 24
रिपोर्ट: मारूफ अहमद
अमेठी जिले की तहसील तिलोई, थाना इन्हौना क्षेत्र के ब्लॉक सिंहपुर अंतर्गत मौजा युसूफ नगर पूरे पवार में नाली विवाद का मामला सामने आया है। इस मामले में गांव के निवासी अब्दुल अजीम पुत्र अब्दुल खालिद ने प्रधान और मिश्रा दरोगा पर लगाए जा रहे आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
अब्दुल अजीम का कहना है कि गांव के ही निवासी हसन अली दबंग और सरहंग प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं, जो उनकी जमीन से जबरन नाली निकालने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले वहां इंटरलॉकिंग लगाई गई थी। जमीन की स्थिति के अनुसार दक्षिण दिशा में अब्दुल अजीम का मकान है, जबकि उत्तर दिशा में हसन अली का मकान स्थित है।
अब्दुल अजीम के अनुसार उन्होंने इस मामले में थाना इन्हौना में प्रार्थना पत्र दिया था, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हुआ। समझौते के तहत हसन अली ने लिखित रूप से आश्वासन दिया कि वह वहां शोकपिट (सोख्ता) बनवाएंगे और किसी के दरवाजे की ओर पानी नहीं जाने देंगे।
अब्दुल अजीम ने कहा कि इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा प्रधान और पुलिस पर अनावश्यक आरोप लगाए जा रहे हैं, जो पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
(यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ)

Post a Comment