Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़!

रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़!



तिलोई ,अमेठी

रामनवमी के पावन अवसर पर इन्हौना क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष गुड्डू चौरसिया के नेतृत्व में आयोजित इस शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां सजाई गईं। भक्ति गीतों और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा इलाका गूंज उठा। श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा में शामिल हुए।शोभायात्रा में क्षेत्र के कई प्रमुख सामाजिक एवं राजनीतिक लोग भी उपस्थित रहे। इनमें शिरीष गुप्ता (भावी प्रधान), राम किशोर त्रिवेदी ‘बब्लू भैया’, मुन्ना त्रिपाठी, राजेश मौर्य, सौरभ यादव, तरुण गुप्ता, मनु त्रिवेदी, अवधेश श्रीवास्तव, पप्पू गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव, अनु, श्याम बहादुर यादव, आजू श्रीवास्तव एवं बंटी गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह एवं छविनाथ यादव के नेतृत्व में कांस्टेबल अभिषेक यादव सहित पुलिस बल तैनात रहा, जिन्होंने शोभायात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।

पूरे आयोजन के दौरान समिति एवं पुलिस प्रशासन की सराहनीय भूमिका देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने भी अनुशासन का पालन करते हुए पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाया।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं