Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

पेट्रोल पंप पर विवाद करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार!

पेट्रोल पंप पर विवाद करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार!


तिलोई,अमेठी। थाना मोहनगंज क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर विवाद करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में की गई क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना मोहनगंज पुलिस टीम ने 26 मार्च को कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों में सूफियान अहमद (40), अबूसैफ (38), मोहम्मद फैजान (19) और मोहम्मद गजाली (27) शामिल हैं। सभी आरोपी मोहनगंज क्षेत्र के भेलाई कला गांव के निवासी बताए गए हैं।पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना मोहनगंज में मु0अ0सं0 76/26 के तहत धारा 191(2) और 132 बीएनएस में मुकदमा दर्ज है।टीम ने की कार्रवाईगिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सैयाम बाबू खां, हेड कांस्टेबल उमेश कुमार, कांस्टेबल अरुण यादव, राजेश यादव और सुनील कुमार शामिल रहे।पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं