Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

आरोग्य भारती लखीमपुर द्वारा भारतीय नववर्ष पर शुभ हॉस्पिटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया

आरोग्य भारती लखीमपुर द्वारा भारतीय नववर्ष  पर  शुभ हॉस्पिटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया



आरोग्य भारती लखीमपुर द्वारा भारतीय नववर्ष  पर  शुभ हॉस्पिटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि  श्रीमान अरविन्द  गुप्ता जी(जिला अध्यक्ष–भारतीय जनता पार्टी  )द्वारा भगवान धन्वंतरि जी के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पूजन अर्चन के साथ किया गया l तत् पश्चात धनवंतरी स्तवन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआl मंच का संचालन सचिव श्री हरे कृष्ण अवस्थी द्वारा किया गया l कार्यक्रम की प्रस्तावना जिला सह सचिव डॉ अमित विश्वकर्मा द्वारा रखी गई l संगठन के जिला उपाध्यक्ष डॉ गौरव गोयल जी द्वारा आरोग्य भारती का परिचय विस्तार से कराया गया l भारतीय नव वर्ष की सभी को बधाई देते हुए डॉ अश्वनी गुप्ता प्रांत उपाध्यक्ष आरोग्य भारती द्वारा द्वारा अपने उद्बोधन में विक्रम संवत के इतिहास एवं उसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम  में आए सभी बंधुओं से अपनी जड़ों से जुड़े रहने की अपील की l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  श्री मान अरविन्द गुप्ता जी को सभी ने माला पहनाते हुए अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया l मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में आरोग्य भारती के कार्य की सराहना करते हुए सभी को भारतीय नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई l  कार्यक्रम के अंत में आरोग्य भारती द्वारा श्रीमान अरविंद गुप्ता जी को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया तथा विभिन्न संगठन , महर्षि वाल्मीकि सेना (अटल) के अध्यक्ष सचिन वाल्मीकि , भोजवाल समाज से कृष्ण कुमार शाह,अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद से अंबुज गुप्ता जी, अखिल भारती श्री हरिद्वार वैश्य महासभा के लखीमपुर के अध्यक्ष श्रीमान सुनील गुप्ता जी द्वारा मुख्य अतिथि को  स्मृति चिन्ह भेंट किए गए l कार्यक्रम के समापन पर आप भारती के जिला अध्यक्ष डॉ सुशील वर्मा द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर  किया गयाl कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत सहसंयोजक श्रीमान रामू वर्मा जी, श्रीमान बृजेश गुप्ता जी महावीर सिंह जी रामनिवास जी डॉ दीपिका जी ,डॉ पल्लवी जी, डॉ सुरेश जी,डॉ अरविंद जी, डॉ रविंद्र वर्मा जी समेत कई कार्यकर्ता बंधु , शुभ हॉस्पिटल का पूरा स्टाफ समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे

कोई टिप्पणी नहीं