दो पक्षों के विवाद में महिला पर जुबान काटने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
दो पक्षों के विवाद में महिला पर जुबान काटने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार!
लखीमपुर खीरी। थाना फरधाहन क्षेत्र के ग्राम रनजोरपुर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि एक पक्ष की महिला ने दूसरे पक्ष की महिला की जुबान काट दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
पीड़ित परिवार के अनुसार, आरोपी पक्ष ने महिला को किसी बहाने से घर से बुलाया। इसके बाद कथित तौर पर पहले से मौजूद लोगों ने उसका मुंह दबाकर जबरन खेत की ओर खींच लिया और वहां मौका पाकर उसकी जुबान काट दी। घटना के बाद पीड़ित को गंभीर हालत में इलाज के लिए ले जाया गया।
पीड़ित के भाई का कहना है कि मामले की शिकायत थाना फरधाहन में दर्ज कराई गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। न्याय की मांग को लेकर परिवार ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष भी गुहार लगाई है।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की है।

Post a Comment