बंटवारे के बाद भी भाई पर जमीन कब्जाने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
बंटवारे के बाद भी भाई पर जमीन कब्जाने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार!
लखीमपुर खीरी | श्री न्यूज़ 24
जनपद लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के ग्राम लाखहा में पारिवारिक जमीन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी सलीम ने अपने ही भाई पर बंटवारे के बाद भी जबरन जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।
सलीम के अनुसार उनके पिता की पुश्तैनी जमीन थी, जिसे पिता ने अपने जीवनकाल में सभी भाइयों के बीच बराबर-बराबर बांट दिया था। आरोप है कि बंटवारे के बावजूद उनका एक भाई दोनों भाइयों के हिस्से की जमीन पर जबरदस्ती खेती कर रहा है।
पीड़ित सलीम का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी भाई ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इससे परेशान होकर सलीम ने 16 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपा और मामले में न्याय की गुहार लगाई।
सलीम ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उनकी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को हटाया जाए और उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।

Post a Comment