लखीमपुर खीरी: पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें — डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल
लखीमपुर खीरी: पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें — डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल
Rep.By Chandan Soni
लखीमपुर खीरी। जिलाधिकारी Durga Shakti Nagpal ने स्पष्ट किया है कि जनपद में पेट्रोल और डीजल की किसी प्रकार की कमी नहीं है। जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है और लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
प्रशासन के अनुसार कुछ स्थानों पर अफवाहों के कारण पेट्रोल पंपों पर भीड़ देखी जा रही है। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल लें। अनावश्यक रूप से भीड़ लगाकर टैंक फुल कराने की जरूरत नहीं है।
जिला प्रशासन का कहना है कि जनपद में ईंधन की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और किसी भी तरह की कमी की बात महज अफवाह है। प्रशासन की टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और पेट्रोल पंपों की निगरानी की जा रही है।
जिलाधिकारी ने यह भी चेतावनी दी है कि पेट्रोल-डीजल का अवैध भंडारण या कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति ईंधन छिपाकर रखता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और संयम बरतने की अपील की है तथा जरूरत के अनुसार ही ईंधन लेने की सलाह दी है।
रिपोर्ट: चन्दन सोनी, मंडल रिपोर्टर
श्री न्यूज 24 / आदिति न्यूज, लखनऊ मंडल


Post a Comment