लखीमपुर खीरी के निघासन खीरी में वन विभाग को मिली बड़ी सफलता! तेंदुए को पिंजड़े में किया कैद, ग्रामीणों में खुशी की लहर
लखीमपुर खीरी के निघासन खीरी में वन विभाग को मिली बड़ी सफलता! तेंदुए को पिंजड़े में किया कैद, ग्रामीणों में खुशी की लहर
श्री न्यूज 24/आदिति न्यूज से मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी के निघासन खीरी में वन विभाग की टीम ने दक्षिण निघासन रेंज में बिहारीपुरवा गांव और गोविंदपुर फार्म में आतंक मचा रहे तेंदुए को पिंजड़े में कैद कर लिया है। इस तेंदुए ने कई पालतू जानवरों को अपना शिकार बनाया था, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी।
वन दरोगा अखिलेश रावत ने अपनी टीम के साथ मिलकर तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और आखिरकार दो घंटे के भीतर ही तेंदुआ पिंजड़े में कैद हो गया। इस सफलता से आसपास के ग्रामीणों को राहत मिली है और वे वन विभाग की सराहना कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने वन दरोगा अखिलेश भार्गव और उनकी टीम की इस कार्रवाई की सराहना की है और कहा कि वे अपने क्षेत्र में सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वन विभाग की इस सफलता से यह साबित होता है कि वे अपने काम को गंभीरता से लेते हैं और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

Post a Comment