सड़क हादसा अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई दो लोगों की मौत सनी सिंह ने इलाज के दौरान तोड़ा दम होली का त्योहार पड़ा फीका
सड़क हादसा अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई दो लोगों की मौत सनी सिंह ने इलाज के दौरान तोड़ा दम होली का त्योहार पड़ा फीका
श्री न्यूज़ 24 से मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला
जिला सुलतानपुर गोसाईगंज थानाक्षेत्र के इटकौली गांव के पास हाईवे किनारे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कुल दो लोगों की मौत हो गई तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया घायलों में सनी सिंह पुत्र पूर्व प्रधान ओमप्रकाश सिंह ग्राम फतेहपुर संगत की हालत अत्यंत गंभीर थी इलाज के दौरान सनी सिंह ने दम तोड़ दिया वहीं हादसे में घायल एक अन्य व्यक्ति की भी मृत्यु हो गई जिससे इस सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या दो हो गई हैं सनी सिंह के निधन की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई होली का त्योहार मातम में बदल गया और पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल देखा गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह हादसा हो गया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी हैं तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा हैं पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से तेज गति व लापरवाही से वाहन न चलाने की अपील की हैं।

Post a Comment