Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी: तोता नगर में इंडिया मार्का हैंडपंप खराब, ग्रामीणों को पानी के लिए हो रही परेशानी

अमेठी: तोता नगर में इंडिया मार्का हैंडपंप खराब, ग्रामीणों को पानी के लिए हो रही परेशानी


जनपद अमेठी के विकासखंड सिंहपुर, तहसील तिलोई के ग्राम तोता नगर मजरे जुगराजपुर में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप की हालत बेहद खराब हो गई है। हैंडपंप पूरी तरह जमीन के नीचे धंस चुका है, जिससे गांव के लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

शिकायतकर्ता मोहम्मद इरशाद पुत्र हारून, निवासी तोता नगर ने बताया कि उनके घर के बगल में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप ही आसपास के लोगों के लिए पीने के पानी का मुख्य साधन है। इस हैंडपंप से लगभग 10 से 15 घरों के लोग पानी भरते हैं।

मोहम्मद इरशाद का कहना है कि उन्होंने गांव के प्रधान से तीन बार हैंडपंप को ठीक कराने या रिबोर कराने की मांग की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके साथ ही गांव में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन से पानी की सप्लाई की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि आसपास कोई कुआं भी नहीं है, जिससे उन्हें मजबूर होकर दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द हैंडपंप की मरम्मत कराने और जल जीवन मिशन के तहत पानी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

यूपी रिपोर्टर: मारुफ अहमद

कोई टिप्पणी नहीं