नवनिर्वाचित नगरसेवक को ब्राह्मण सभा ने किया सम्मानित
नवनिर्वाचित नगरसेवक को ब्राह्मण सभा ने किया सम्मानित
महराजगंज जौनपुर
क्षेत्र के सरायभानी गांव निवासी मुंबई के मीरा रोड भयंदर से भाजपा के नवनिर्वाचित नगर सेवक विवेक उपाध्याय पुत्र महेंद्र उपाध्याय के अपने घर आगमन पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष डॉ अतुल कुमार दुबे एवं उनकी पूरी टीम द्वारा नगर सेवक को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र देते हुए भगवान परशुराम का स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें बधाई दी गई। वही इस बधाई के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह हमारे ब्लॉक की बड़ी जीत है और यह होनहार बेटा पूरे जिले का नाम रोशन कर रहा है जिसकी सभी ने मंगल कामना की और भविष्य में बहुत ऊंचे पद पर पहुंचकर जनता की सेवा करें जिसका सभी ने आशीर्वाद दिया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष श्याम मिश्र राजेंद्र मिश्र सुरेंद्रनाथ तिवारी नागेंद्र मिश्र जगदीश उपाध्याय दीपक मिश्रा पंकज उपाध्याय कल्पना उपाध्याय राजेश उपाध्याय भैया लाल उपाध्याय भोले मिश्रा विनय उपाध्याय रमाशंकर मिश्र निलेश मिश्रा संदीप मिश्रा अमरपाल तिवारी रामसागर गिरी संतोष मिश्रा आलोक मिश्रा तथा दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment