Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

फुफेरे भाई की शादी की दावत में शामिल होने आई जनजाति की मूकबधिर किशोरी से हुई गैंगरेप

फुफेरे भाई की शादी की दावत में शामिल होने आई जनजाति की मूकबधिर किशोरी से हुई गैंगरेप



लखीमपुर खीरी में सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात को फुफेरे भाई की शादी की दावत में शामिल होने आई जनजाति की मूकबधिर किशोरी से हुई गैंगरेप की घटना के बाद गांव ने तनाव का माहौल है, पीड़िता के परिजनों ने आरोपियों की फांसी की मांग की है।


श्री न्यूज 24/अदिति न्यूज से मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी 

घटना की चश्मदीद पीड़ित की बुआ ने बताया वह शनिवार को पास के गांव में रिश्तेदारी में गई थी , वहां पर लोग शादी समारोह की दावत में मशगूल थे वह घर के पास लगे टेंट के पीछे खेत में गई तो उन्होंने देखा उनकी भतीजी के साथ दो लड़के रेप कर रहे थे, उन्होंने शोर मचाया तो गांव के लोग मौके पर पहुंचे और लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया हालांकि आरोपी फरार हो गए।


पीड़ित नाबालिग लड़की मुक़बाधिर है जिससे वह न तो बोल पाती है ना ही कुछ कह सकती है लड़की काफी घबराई हुई व रो रही थी पीड़िता को रात में ही पुलिस ने रात में इलाज के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया था जहाँ पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


रात 12बजे मौके पर पहुची एसपी ख्याति गर्ग ने पुलिस की टीमें बनाकर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जावेद को खेतों से मुड़भेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है लेकिन दूसरा आरोपी छोटू अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

गावँ में तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस तैनात हैं।


रविवार सुबह मौके पर पहुचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं व परिजनों ने क्लेशहरण चौराहे को जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी सहित उनके घरों पर बुलडोजर चलवाने की मांग करने लगे करीब एक घंटे जाम लगा रहा।


जाम की सूचना पर मौके पर पहुचे एसडीएम राजीव निगम व तहसीलदार दिव्यांशु शाही सीओ शिवम कुमार ने काफी देर की बातचीत के बाद दो दिनों के अंदर दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी व आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई के अश्वशासन के बाद परिजनों व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम समाप्त कर दिया।

इस दौरान काफी देर तक चौराहे पर हंगामा होता रहा।

कोई टिप्पणी नहीं