Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

पति ने ही की थी पत्नी की हत्या,अवैध संबंध बनी हत्या की वजह।


पति ने ही की थी पत्नी की हत्या,अवैध संबंध बनी हत्या की वजह।


24 घण्टे में हत्या का खुलासा, आलाकत्ल 01 लकड़ी का डण्डा, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार ।


घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 16.03.2026 को आवेदक सोमई पुत्र रामदीन निवासी पूरे डींगुर मजरे सराय हृदयशाह थाना गौरीगंज जनपद अमेठी द्वारा थाना गौरीगंज पर लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी पुत्री रेखा उम्र करीब 27 वर्ष होली के दिन अपने ससुराल से उनके घर आयी थी । दिनांक 15.03.2026 को समय करीब 08.00 बजे सायं शौंच हेतु गयी थी जिसका शव गांव के बाहर गेंहू के खेत में मिला है । किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी पुत्री की हत्या कर दी गयी है । उक्त सूचना पर थाना गौरीगंज पर मु0अ0सं0 67/26 धारा 103(1) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु संबन्धित को आवश्यक आदेश निर्देश दिये गये थे ।

                 पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 17.03.2026 को क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा के कुशल नेतृत्व में अरुण कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना गौरीगंज जनपद अमेठी मय हमराह द्वारा अभियोग उपरोक्त में विभिन्न माध्यमों से साक्ष्य संकलन के उपरान्त प्रकाश में आये मोटरसाइकिल संख्या यूपी 44 एई 9017 सवार अभियुक्त (मृतका का पति) मंशाराम पुत्र स्व0 रामऔसान निवासी दिछौली थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक जनपद अमेठी उम्र करीब 29 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । मोटरसाइकिल के कागज मांगने पर दिखा न सका ।

                 पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह एक लड़की से बात करता था, जिसका उसकी पत्नी रेखा (मृतका) विरोध करती थी, जिस बात को लेकर दोनों में मनमुटाव रहता था व प्राय: कहासुनी होती रहती थी साथ ही अभियुक्त को शक था कि उसकी पत्नी का अन्य लोगों से भी संबन्ध था । उसकी पत्नी फोन से अन्य लोगों से बातचीत करती थी जिसके बारे में अभियुक्त द्वारा पूछने पर वह कुछ नहीं बताती थी । दिनांक 04.03.2026 को वह अपनी पत्नी के साथ होली में ससुराल आया था तभी उसने रेखा को रास्ते से हटाने की योजना बना ली थी । दिनांक 15.03.2026 को रेखा को उसके मायके में ही खत्म करने की योजना बनाते हुये वह कूरेभार जनपद सुलतानपुर भट्ठे से 01 मोटा डण्डा लेकर मोटरसाइकिल से अपनी ससुराल रात्रि में पहुंचा तथा सुनसान जगह पर खेतों में मोटरसाइकिल खड़ी कर रेखा को फोन किया तथा जान से मरने की दुहाई देकर उसे खेतों में बुला लिया । जब रेखा खेतों में आयी तो उसने लड़ना शुरु कर दिया जिसके बाद उसने अपने हाथ में लिये डण्डे से रेखा के सिर पर जोर से 04-05 बार मार दिया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी । थोड़ी दूर पर सरपत में डण्डा को छिपाने के बाद वह मोटरसाइकिल से वापस कूरेभार जनपद सुलतानपुर भट्ठे पर चला गया । पकड़े जाने के डर से रेखा की मोबाइल व सिम जलते हुये भट्ठे में डाल दिया था । अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल डण्डा बरामद किया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।


                    दिनांक 15.03.2026 की रात्रि में हत्या के उपरान्त मोटरसाइकिल से अभियुक्त मंशाराम जब वापस कूरेभार जनपद सुलतानपुर भट्ठे पर जा रहा था कि तभी अमेठी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत वाहन चेकिंग में अभियुक्त की मोटरसाइकिल का चालान किया गया था । उक्त कार्यवाही की साक्ष्य संकलन के दौरान घटना के अनावरण में महती भूमिका रही ।


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–

• मंशाराम पुत्र स्व0 रामऔसान निवासी दिछौली थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक जनपद अमेठी उम्र करीब 29 वर्ष ।

बरामदगी-

1. आलाकत्ल 01 सिरसा का डण्डा ।

2. घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या यूपी 44 एई 9017 ।

पंजीकृत अभियोग-

• मु0अ0सं0 67/26 धारा 103(1) बी0एन0एस0 थाना गौरीगंज जनपद अमेठी।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं