संदिग्ध मौत का राज खोलने के लिए 10 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव, हत्या की आशंका गहराई!
संदिग्ध मौत का राज खोलने के लिए 10 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव, हत्या की आशंका गहराई!
तिलोई,अमेठी।
जनपद अमेठी के तहसील तिलोई क्षेत्र के थाना मोहनगंज अंतर्गत ग्राम सभा फूला के गांव शुक्लापुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। जिलाधिकारी के आदेश पर महिला के शव को दफनाने के करीब दस दिन बाद कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।जानकारी के अनुसार शुक्लापुर निवासी रुखसाना बानो पुत्री इश्तियाक अहमद की करीब दस दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। प्रारंभ में बिना पोस्टमार्टम के ही शव को दफना दिया गया था, लेकिन मायके पक्ष ने महिला की मौत पर गंभीर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई और प्रशासन से पोस्टमार्टम कराने की मांग की।मायके पक्ष का आरोप है कि मृतका के गले पर संदिग्ध निशान पाए गए थे, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कब्र की खुदाई कर शव को बाहर निकलवाने का आदेश दिया।नायब तहसीलदार की मौजूदगी तथा पुलिस प्रशासन की निगरानी में कब्र की खुदाई कर शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ भी मौजूद रही।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट का इंतजार:
प्रशासन और पुलिस दोनों ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत स्वाभाविक थी या इसके पीछे कोई आपराधिक घटना छिपी है।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment