पलिया में स्मैक के नशे के खिलाफ सभासदों ने खोला मोर्चा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पलिया में स्मैक के नशे के खिलाफ सभासदों ने खोला मोर्चा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पलिया, लखीमपुर खीरी:
पलिया क्षेत्र में बढ़ते स्मैक के कारोबार के खिलाफ नगर के सभासदों ने मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में सभासदों ने पलिया तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और क्षेत्र में हो रहे नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग की।
सभासदों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में स्मैक का अवैध कारोबार लगातार बढ़ रहा है, जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ता जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
इस दौरान सभासदों ने पलिया कोतवाल की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए और कहा कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
एसडीएम से मिलकर सभासदों ने क्षेत्र में नशे के कारोबार पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
रिपोर्ट:
राजू सिंह / मयंक गुप्ता
श्री न्यूज़ 24 / अदिति न्यूज़
पलिया, लखीमपुर खीरी

Post a Comment