लखीमपुर खीरी में आबकारी विभाग का छापा: 55लीटर अवैध शराब और 400 लहन बरामद व दो भट्ठियां नष्ट की
लखीमपुर खीरी में आबकारी विभाग का छापा: 55लीटर अवैध शराब और 400 लहन बरामद व दो भट्ठियां नष्ट की
श्री न्यूज 24 से मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र के ग्राम दलराजपुर और राजपुर उसके आसपास के जंगलों में आबकारी विभाग ने छापेमारी कर 55 लीटर अवैध शराब बरामद की। इस दौरान करीब 400 किलो ग्राम लहन और शराब की दो भट्ठियां नष्ट की गईं। आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह के नेतृत्व में हुई हैं
आबकारी विभाग ने 55 लीटर कच्ची शराब 400 लीटर लहन और दो भट्ठियां भी नष्ट कि गईं आगे की जांच शुरू कर दी है। आबकारी अधिकारी ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अवैध शराब के खिलाफ अभियान
आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है और जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। इससे पहले भी आबकारी विभाग ने कई जगहों पर छापेमारी कर अवैध शराब बरामद की थी।
आबिकारी के निरक्षक तेज तर्रार राजेश कुमार यादव
आबकारी निरक्षक तेज तर्रार राजेश कुमार यादव जी ने जबसे निघासन की कमान संभाली है तब से अवैध कच्ची शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने में नहीं चुकते और आगे भी कार्यवाही करने की बात कही





Post a Comment