अमेठी। जनप्रिय सांसद माननीय किशोरी लाल शर्मा जी की प्रेरणा से आयोजित निःशुल्क दिव्यांग सहायतार्थ शिविर
अमेठी। जनप्रिय सांसद माननीय किशोरी लाल शर्मा जी की प्रेरणा से आयोजित निःशुल्क दिव्यांग सहायतार्थ शिविर
अमेठी। जनप्रिय सांसद माननीय किशोरी लाल शर्मा जी की प्रेरणा से आयोजित निःशुल्क दिव्यांग सहायतार्थ शिविर (18, 19, 20 मार्च 2026) का शुभारंभ आज प्रथम दिन 18 मार्च को जनसेवा की भावना के साथ किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु लगभग 257 सहायक उपकरण वितरित किए गए, जिनमें ट्राई साइकिल, श्रवण यंत्र (कान मशीन) तथा कृत्रिम हाथ-पैर प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने सांसद किशोरी लाल शर्मा जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल न केवल दिव्यांगजनों के जीवन में नई आशा का संचार करेगी, बल्कि समाज में समावेशी सोच को भी सशक्त बनाएगी। कार्यक्रम में चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों द्वारा दिव्यांगजनों का परीक्षण कर उनकी आवश्यकतानुसार उपकरण उपलब्ध कराए गए।
यह शिविर गांधी-नेहरू परिवार की सेवा, समर्पण और मानवता की उस गौरवशाली परंपरा को भी आगे बढ़ाता है, जिसमें समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। इसी परंपरा को आत्मसात करते हुए अमेठी में यह आयोजन जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है। आगामी दो दिनों में भी अधिक से अधिक लाभार्थियों तक सहायता पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
शिव महेश शैक्षिक संस्थान गौरीगंज के तत्वाधान में आयोजित शिविर मे कमलाकर मिश्र व रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य अनुपम पाण्डेय की भूमिका सराहनीय रहीं
अमेठी कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में अमेठी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी तन्मयता के साथ दिव्यांग जनों की मदद में लगे रहे कार्यक्रम में पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी,ब्लॉक प्रमुख सदाशिव यादव,प्रवक्ता अनिल सिंह,राम बरन कश्यप,कर्ण वीर,चंद्र शेखर मिश्र,बैजनाथ तिवारी,सर्वेश सिंह, रामलखन शुक्ला, श्रद्धा सिंह, अर्जुन पासी,शिव शंकर उपाध्याय,अशोक श्रीवास्तव,हनुमंत सिंह,जगन्नाथयादव,सुनील सिंह, कार्यालय प्रभारी बृजेश तिवारी मैजूद रहे।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment