गोबर के उपले और कंडों की माला पहन कलेक्ट्रेट पहुंचे सपा कार्यकर्ता गैस किल्लत पर सरकार को घेरा
गोबर के उपले और कंडों की माला पहन कलेक्ट्रेट पहुंचे सपा कार्यकर्ता गैस किल्लत पर सरकार को घेरा!
लखीमपुर खीरी Rep.By Harish Rastogi सपा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने गोबर के उपले, कंडे और लकड़ी की माला पहनकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने रसोई गैस की किल्लत को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उनका कहना था कि गैस सिलेंडर की कमी से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन सरकार इस समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठा रही है।
सपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।


Post a Comment