Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

सभासदों ने किया बोर्ड बैठक का बहिष्कार, आय-व्यय का ब्यौरा न देने पर विरोध

सभासदों ने किया बोर्ड बैठक का बहिष्कार, आय-व्यय का ब्यौरा न देने पर विरोध!


लखीमपुर खीरी (पलिया) | श्री न्यूज़ 24

जनपद लखीमपुर खीरी के पलिया नगर पालिका परिषद में सोमवार 16 मार्च 2026 को प्रस्तावित बोर्ड बैठक का सभासदों ने बहिष्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि बैठक से पहले आय-व्यय का पूरा ब्यौरा उपलब्ध न कराए जाने से नाराज एक दर्जन से अधिक सभासदों ने बैठक में शामिल होने से इंकार कर दिया।

सभासदों ने बताया कि उन्होंने पहले ही पत्र लिखकर अधिशासी अधिकारी से अनुरोध किया था कि बैठक के एजेंडे के साथ आय-व्यय का पूरा विवरण भी संलग्न किया जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। लेकिन नगर पालिका प्रशासन द्वारा ऐसा नहीं किया गया, जिससे नाराज होकर सभासदों ने सामूहिक रूप से बैठक का बहिष्कार कर दिया।

बहिष्कार करने वाले सभासदों में गौरव गुप्ता, सुधा गुप्ता, आशुतोष शुक्ला, रशीदा बानो, अल्पना कनौजिया, हसमत अली, पूजा गुप्ता, सावित्री देवी, रवि शंकर यादव, नसरीन, रियाज अली और रजिया सहित एक दर्जन से अधिक सभासद शामिल हैं।

सभासदों का कहना है कि जब तक नगर पालिका प्रशासन आय-व्यय का स्पष्ट ब्यौरा नहीं देगा, तब तक वे बोर्ड बैठक का बहिष्कार जारी रखेंगे।

श्री न्यूज़ 24 / आदित्य न्यूज़ से यूपी हेड मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट।

कोई टिप्पणी नहीं