पैसे के लेनदेन के मामले में फरार अभियुक्त धर्मेंद्र कुमार को पुलिस ने दबोचा!
पैसे के लेनदेन के मामले में फरार अभियुक्त धर्मेंद्र कुमार को पुलिस ने दबोचा!
पैसे न देने की नियत से कर्ज लेने वाले व्यक्तियों ने मनोज कुमार पर किया था जान से मारने का प्रयास; धर्मेंद्र व संजय समेत छह अभियुक्तों पर मामला न्यायालय में विचाराधीन है; जल्द हो सकती है गिरफ्तारी
संपूर्णानगर खीरी:- लखीमपुर खीरी जिले के थाना क्षेत्र संपूर्णानगर से लंबे समय से फरार चल रहा अभियुक्त धर्मेंद्र कुमार पुत्र अवधेश शाह को कल रविवार लगभग 9:00 बजे थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार। लंबे समय से एन आई एक्ट में जारी हुआ था NBW वारंट। फरार चल रहे अभियुक्तों को उप निरीक्षक अमरपाल,उप निरीक्षक राजकुमार कांस्टेबल टिंकू प्रजापति कांस्टेबल उमेश वर्मा कांस्टेबल संदीप कुमार ने कड़ी मशक्कत के बाद अभियुक्त को पुलिस ने लिया हिरासत में वहीं दूसरी तरफ चेक बाउंसिंग मामले को लेकर वादी मनोज कुमार पिछले चार वर्षो से कोर्ट कचहरी के चक्कर काट रहे थे इसके बाद वादी मनोज कुमार अपने मजबूत साक्षयों के साथ कोर्ट में पेश हुए और कोर्ट ने मामले को संज्ञान लिया अपनी दलील पेश करने के लिए कोई साथ नहीं था जिसके बाद कोर्ट ने पैसा लेकर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ नान बेलेबल वारंट जारी कर दिया इसके बाद फरार चल रहा अभियुक्त धर्मेंद्र कुमार को संपूर्णानगर पुलिस टीम ने धर दबोचा। मामला यहीं समाप्त नहीं होता है तो अभियुक्त धर्मेंद्र कुमार व उसका भाई संजय कुमार ने मनोज कुमार से ढाई लाख रुपये लिखा पढ़ी में लिए थे उसके बाद न देने की नीयत से उसको टरकाते रहे जिसके बाद मजबूरन पीड़ित को न्यायालय का सहारा लेने पड़ा और पैसे न देने की नीयत से पीड़ित मनोज कुमार को जान से मारने के प्रयास से मारपीट भी की गई किंतु मौके पर मौजूद लोगों ने उनको बचा लिया।
उसके बाद मनोज कुमार ने पुनः न्यायालय की शरण ली और उनके खिलाफ भी कोर्ट के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत करवा दिया है। जिसमें संजय कुमार पुत्र स्वर्गीय अवधेश शाह संपूर्णानगर, लवी राय पुत्र जनरनैल सिंह, मिर्चिया रिंकू सहोता, रवी सहोता पुत्रगण हरदीप सिंह दल नगर अमन तथा रमन पिता का नाम ना मालूम पंजाब घाट के नाम दर्ज मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अब देखना यह है मुकदमे में फरार चल रहे हैं अभियुक्त संपूर्ण नगर पुलिस के हत्थे कब चढ़ते हैं फिलहाल वर्तमान थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार लगातार वांछित अभियुक्तों, मादक पदार्थ तस्करों क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों पर पैनी नजर रखे हुए हैं।
डिप्टी स्टेट हेड संजीव झांसी की खास रिपोर्ट

Post a Comment