Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी: पुलिया टूटने से आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की निर्माण की मांग

अमेठी: पुलिया टूटने से आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की निर्माण की मांग


अमेठी। जनपद अमेठी की तहसील तिलोई के विकासखंड सिंहपुर अंतर्गत पूरे जोरावर मजरा बहुआ में स्थित एक पुलिया के टूट जाने से क्षेत्र में आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। इस पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्राम प्रधान ने बताया कि लगभग 30 वर्ष पहले आसपास के लोगों ने आपसी सहयोग और चंदा एकत्र कर गंदे नाले पर इस पुलिया का निर्माण कराया था। यह पुलिया क्षेत्र के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण मार्ग था, जिससे होकर लोग इंडोरामा अस्पताल जाते थे, बच्चों को स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलती थी तथा गरीब मजदूरों को मजदूरी के लिए नजदीकी रास्ता मिलता था।

पुलिया टूटने के कारण अब ग्रामीणों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है, जिससे समय और परेशानी दोनों बढ़ गई हैं। क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस समस्या की सूचना सांसद, विधायक और संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया है कि पुलिया का निर्माण कार्य जल्द कराया जाएगा।

घटनास्थल पर क्षेत्र के तमाम ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द पुलिया का निर्माण कराकर आवागमन सुचारु करने की मांग की।

यूपी रिपोर्टर: मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं