तालाब में डूबने से युवक की जान गई
तालाब में डूबने से युवक की जान गई
कानपुर नगर । कोतवाली बिल्हौर क्षेत्र के डुडवा जमौली गांव में रविवार शाम घर के पीछे लौकी तोड़ने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई ।
रिंकू कठेरिया (30)रविवार करीब छः बजे घर के पीछे स्थित तालाब पर लौकी तोड़ने गया था । परिजनों ने बताया कि काफी देर घर ना लौटने पर खोजबीन शुरू की गई । तालाब पर जाकर देखा तो उसका शव उतारता मिला । युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है । पुलिस का कहना है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है
मनीष कुमार
कानपुर नगर

Post a Comment