सड़क हादसे में घायल हुए खाकी महाराज रविशंकर, लखनऊ रेफर
सड़क हादसे में घायल हुए खाकी महाराज रविशंकर, लखनऊ रेफर
तिलोई,अमेठी
एक गंभीर सड़क हादसे में प्रसिद्ध संत खाकी महाराज रविशंकर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, वह अयोध्या में आयोजित राष्ट्रपति कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी देर रात उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।यह हादसा मोहंगंज कोतवाली क्षेत्र के शंकरगंज के पास हुआ। बताया जा रहा है कि रास्ते में एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में महाराज की इनोवा कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे रखी ईंट एवं मिट्टी से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस मानवीय सहयोग से बड़ी अनहोनी टल गई।घायलों को तत्काल तिलोई अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद खाकी महाराज रविशंकर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें कई गंभीर चोटें आई हैं।घटना की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ संघ नेता एवं भाजपा कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंचे और महाराज का हालचाल जाना। इस घटना से क्षेत्र में चिंता का माहौल है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सावधानी की आवश्यकता को रेखांकित करता है, विशेषकर रात्रि यात्रा के दौरान।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment