Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

कमलापुर चीनी मिल के पुराने कर्मचारियों की मांगे न पूर्ण होने पर विशाल धरना प्रदर्शन करने का किया ऐलान

कमलापुर चीनी मिल के पुराने कर्मचारियों की मांगे न पूर्ण होने पर विशाल धरना प्रदर्शन करने का किया ऐलान



विनय शुक्ला 

 

कमलापुर-सीतापुर 

विकास खण्ड कसमण्डा स्थिति चीनी मिल के प्रबंधन द्वारा चीनी मिल के पुराने कर्मचारियों को पुनः काम पर रखने के लिए कई बार आश्वासन दिया गया मगर कोई नतीजा न निकलने पर जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक से न्याय की गुहार कर्मचारियों के द्वारा लगाई गई मौजूदा मिल के अधिकारियों को भी कई बार ज्ञापन सौंप कर काम पर रखने की मांग की गई मगर कोई निष्कर्ष न देखते हुए कमलापुर चीनी मिल के मजदूर संगठन मंत्री अरुण तिवारी के द्वारा यह बताया गया कि हमारी मांगे पूरी न होने के कारण इस विरोध मे 11-03-2026 से तीन दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा मांगों में सभी पुराने कर्मचारियों को अविलम्ब ज्वाइन कराना, चीनी मिल बन्दी के दौरान म्रतक आश्रितों को नौकरी एवं उनके और सेवानिवृत्त कर्मचारीयों के बकाया वेतन का भुगतान किया जाए इस अवसर पर अरुण कुमार तिवारी संगठन मंत्री,आशीष मिश्रा,सौरभ शुक्ला, धनंजय मिश्रा, कमलेश अवस्थी, कमलेश रावत, सुनील सिंह आदि संगठन के कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे

कोई टिप्पणी नहीं