सीतापुर रोड स्थित महेश्वर लॉन में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह
सीतापुर रोड स्थित महेश्वर लॉन में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह!
लखनऊ।
सीतापुर रोड स्थित महेश्वर लॉन में सदर विधायक योगेश वर्मा द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता रहे, जिनका समारोह में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा सहकारी बैंक के प्रदेश अध्यक्ष विनोद मिश्रा, जिला पंचायत प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह, सहकारी बैंक के जिला अध्यक्ष विनीत मानार, नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश बाजपेई, खीरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा, नगर उपाध्यक्ष विजय गांधी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा बजरंग दल के रुद्र प्रताप शर्मा, लवकुश सिंह, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री बाबी कश्यप, पूर्व महामंत्री दीपक शर्मा, मंडल मंत्री बजेंद पाठक सहित खीरी टाउन से आए कई कार्यकर्ताओं ने भी समारोह में भाग लिया।
होली मिलन समारोह में सभी ने आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ रंगों के इस पावन पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान विधायक योगेश वर्मा ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
खीरी वासियों की ओर से भी विधायक योगेश वर्मा को इस सफल और शानदार होली मिलन समारोह के आयोजन के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।


Post a Comment