Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल, आरोपी पर पहले भी हो चुकी है गुंडा एक्ट की कार्रवाई

अमेठी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल, आरोपी पर पहले भी हो चुकी है गुंडा एक्ट की कार्रवाई

अमेठी। जनपद अमेठी के विकासखंड जामों क्षेत्र से आज 15 मार्च 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है।जानकारी के अनुसार, जामों क्षेत्र के निवासी रंजीत कुमार नामक व्यक्ति ने फेसबुक पर लाइव आकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। लाइव के दौरान दिए गए बयान का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं।इस मामले में यह बात भी सामने आई है कि रंजीत कुमार के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज रहे हैं। संबंधित आरोपों के आधार पर प्रशासन ने उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 के तहत कार्रवाई की थी। न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व), अमेठी द्वारा 5 दिसंबर 2022 को पारित आदेश में उसे गुंडा घोषित करते हुए छह माह के लिए जनपद की सीमा से बाहर रहने का निर्देश दिया गया था।

दस्तावेजों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना जामों में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज थे, जिनके आधार पर यह कार्रवाई की गई थी।वर्तमान में मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस तेज हो गई है। कई लोगों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की bi मांग की है। वहीं प्रशासनिक स्तर पर भी पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता 



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं