शराब की लत ने कलयुगी बेटे को बनाया हत्यारा
शराब की लत ने कलयुगी बेटे को बनाया हत्यारा!
श्री न्यूज 24/अदिति न्यूज
विनय शुक्ला
कमलापुर (सीतापुर)। थाना कमलापुर क्षेत्र के ऊंचा खेरा कलां गांव में सोमवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां शराब के आदी बेटे ने अपनी ही मां की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी मालती (65) पत्नी स्व. मथुरा प्रसाद अपने घर पर थीं। रात में घर में ही मौजूद उनके बेटे हरिशंकर उम्र लमसम 40 वर्ष ने कथित रूप से ईंट से वार कर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी हरिशंकर घर के ही एक कमरे में छिपकर बैठ गया।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने कमलापुर थाना अध्यक्ष इतुल चौधरी को जानकारी दी जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थाना अध्यक्ष के द्वारा उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया उसके बाद एडिशनल एसपी दुर्गेश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकार महमूदाबाद वेद प्रकाश फॉरेंसिक टीम सहित मौके का जायजा लेने पहुंचे एडिशनल एसपी दुर्गेश कुमार ने बताया मृतक की बहू के तहरीर के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी आरोपी से पूछताछ कर कार्रवाई की जा रही है ग्रामीणों के अनुसार हरिशंकर शराब पीने का आदी है और आए दिन घर में विवाद करता था। बताया जा रहा है कि मृतका मालती पहले से ही लोगों से आशंका जता रही थीं कि उनका बेटा कभी भी उनके साथ अनहोनी कर सकता है।परिजनों के मुताबिक करीब पांच वर्ष पहले मृतका के पति मथुरा प्रसाद की भी मृत्यु हो चुकी है। उस समय उनके चेहरे पर चोट के निशान पाए गए थे, हालांकि परिजनों ने बताया था कि उन्हें बकरी ने ठोकर मार दी थी।
आरोपी की पत्नी सीमा ने बताया कि पति के खराब व्यवहार और शराब की लत के कारण वह अपने चार बच्चों—लकी (13), आदित्य (11), अभय (9) और अनिकेत (6)—को लेकर लखनऊ में रहकर उनका पालन-पोषण कर रही है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ भी की जा रही है।

Post a Comment