लखीमपुर खीरी में भारतीय योग संस्थान नें मनाया धूमधाम से होलिकोत्सव
लखीमपुर खीरी में भारतीय योग संस्थान नें मनाया धूमधाम से होलिकोत्सव
श्री न्यूज 24/आदिति न्यूज से मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी
Rep.By Chandan Soni भारतीय योग संस्थान लखीमपुर खीरी ने धूमधाम से होलिकोत्सव मनाया! स्थानीय सुशील वर्मा मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कालेज पटेल नगर में प्रातःकालीन सुरमई बेला में योगाभ्यास व होली मिलन समारोह बड़े खुशनुमा माहौल में अत्यन्त धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश कुमार वर्मा "एडवोकेट "जिला प्रधान ने की। मुख्य अतिथि हिमांशु वर्मा, प्रबंधक, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर नीलम वर्मा, प्राचार्या सुशील वर्मा मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कालेज तथा रामेंद्र वर्मा प्राचार्य आई०टी०आई० रहे।
कार्यक्रम में प्रान्तीय प्रधान उत्तर प्रदेश पूर्वी नरेश चन्द्र वर्मा एवम संरक्षक सेवक सिंह आजमानी की गरिमामयी उपस्थिति ने चार चांद लगा दिए। महिला जिला प्रधान अर्चना श्रीवास्तव, शिवराम वर्मा जिला मंत्री/चिकित्सक, डॉक्टर सुशीला सिंह महिला जिला संगठन मंत्री व सुमन वर्मा कार्य वाहक महिला जिला प्रधान ने मन्चासीन रहकर शोभा बढ़ाई।
माँ सरस्वती जी का पूजन वंदन माल्यार्पण से तथा सभी आगन्तुकों का तिलक वंदन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मंच पर आसीन सभी अतिथियों/अधिकारियों तथा क्षेत्रीय प्रधानों, मंत्रियों का वैच लगाकर स्वागत सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में योगाभ्यास, गीत संगीत, चुटकलों का दौर चला, जिसमें राम दीन राठौर, डॉक्टर गिरीश वर्मा ने होली गीत सुनाया। डॉक्टर सुशीला सिंह ने गीत सुनाते हुए महिला दिवस पर विशेष ध्यान आकर्षित किया। गोपाल जी गुप्ता ने चुटकुलों की झड़ी लगा दी। वीना मिश्रा व लक्ष्मी जायसवाल ने बहुत सुन्दर भजन प्रस्तुत किया।
शिवराम वर्मा ने योग साहित्य, योग मंजरी व स्वास्थ्य वर्धक औषधियों व सामग्री पर चर्चा की। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, संरक्षक, प्रान्तीय प्रधान ने योग के सार गर्भित तथ्यों पर प्रकाश डाला।
अतिथियों को योग परिवार की तरफ से शाल, स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। जिला प्रधान ने अतिथियों सहित कालेज प्रबंध तंत्र स्टाफ को इस असीम सहयोग हेतु आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।





Post a Comment