अमेठी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार, फोन और बाइक बरामद
अमेठी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार, फोन और बाइक बरामद
तिलोई,अमेठी
Janpad में मोबाइल लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
यह घटना इन्हौना थाना क्षेत्र के दुलहिन मजरे आजादपुर गांव की है, जहां एक दिन पूर्व बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
मंगलवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलदीप, शिवा और अमन के रूप में हुई है, जो शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासी बताए जा रहे हैं।पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विवेक सिंह और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment