मां कामाख्या मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
मां कामाख्या मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
अमेठी/अयोध्या मंडल: अयोध्या मंडल के प्रसिद्ध मां कामाख्या धाम में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। नवदुर्गा के अष्टम स्वरूप मां कामाख्या के दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है।
मां कामाख्या, जिन्हें करुणामयी एवं शुभ्र आभा से आलोकित देवी के रूप में पूजा जाता है, के चरणों में श्रद्धालु नतमस्तक होकर अपने जीवन की सुख-शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मंदिर परिसर “जय मां कामाख्या” के जयघोष से गूंज उठा।
श्रद्धालुओं का मानना है कि मां की कृपा से जीवन के कष्टों का नाश होता है और पवित्रता, शक्ति एवं दिव्य सिद्धियों की प्राप्ति होती है। बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन और स्थानीय व्यवस्था भी सक्रिय नजर आई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
रिपोर्टर: रामधनी शुक्ला
मंडल ब्यूरो चीफ, श्री न्यूज़ 24 (शुकुल बाजार, अमेठी)

Post a Comment