Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अयोध्या में आयोजित यू0पी0 स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप 2026-27 हेतु जनपद के 05 खिलाड़ी हुए चयनित।

अयोध्या में आयोजित यू0पी0 स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप 2026-27 हेतु जनपद के 05 खिलाड़ी हुए चयनित।


अमेठी। जिला खेल कार्यालय के उपक्रीड़ाधिकारी मो0 मोसर्रफ खॉ ने बताया कि जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देशानुसार जनपद के खिलाड़ियों ने स्टेट राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 29वॉ यू0पी0 प्री-स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप-2026 डॉ0 भीमराव अम्बेडकर अर्न्तराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभासेमर स्टेडियम, अयोध्या में 13 अप्रैल 2026 से 17 अप्रैल 2026 तक प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु उपक्रीड़ाधिकारी अमेठी के देखरेख में तथा प्रशिक्षिका रूचि सिंह के द्वारा 02 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण के तहत जनपद अमेठी के खिलाड़ियों ने प्रथम बार शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए जनपद का नाम अंक तालिका में दर्ज कराया है। इस क्रम में उन्होंने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में जनपद अमेठी के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए यू0पी0 स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप 2026-27 के लिए क्वालीफाई किया है उनमें जूनियर वर्ग के प्रतियोगिता में विश्वकान्त तिवारी ने 252 स्कोर, अनुराग सिंह ने 229 स्कोर, आदित्य सिंह ने 306 स्कोर प्राप्त कर क्वालीफाई व अखण्ड सिंह 170 स्कोर प्राप्त कर नाट क्वालीफाई रहे तथा सीनियर वर्ग में मुहम्मद कैफ ने 326 स्कोर, प्रमोद कुमार ने 324 स्कोर प्राप्त कर क्वालीफाई व शास्वत सिंह ने 193 स्कोर प्राप्त कर नाट क्वालीफाई रहे। उन्होंने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में प्रशिक्षक अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षिका रूचि सिंह एवं सहयोगी के रूप में पूर्व चैम्पियन शूटिंग खिलाड़ी जितेन्द्र बहादुर सिंह व शूटिंग खिलाड़ी मो0 शोएब खान कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


जिला ब्यूरो अमेठी शहर बानो के साथ

कोई टिप्पणी नहीं