Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी में खेल प्रतिभाओं को नया मंच,10 अप्रैल को होगा राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप हेतु ट्रायल, डीएम ने गठित की चयन समिति

अमेठी में खेल प्रतिभाओं को नया मंच,10 अप्रैल को होगा राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप हेतु ट्रायल, डीएम ने गठित की चयन समिति



अमेठी। जनपद में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला प्रशासन ने शूटिंग खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की पहल की है। जिलाधिकारी के निर्देशन में 29वीं यूपी प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल का आयोजन 10 अप्रैल को किया जाएगा।यह ट्रायल डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम स्थित नवनिर्मित अत्याधुनिक शूटिंग रेंज में दोपहर 2:30 बजे से प्रारंभ होगा। इस अवसर पर जनपद के इच्छुक एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी निशानेबाजी का प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान बनाने का सुनहरा अवसर प्राप्त करेंगे।राज्य स्तरीय यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 13 से 16 अप्रैल 2026 तक अयोध्या में आयोजित होगी, जिसमें एयर राइफल एवं एयर पिस्टल स्पर्धाएं शामिल रहेंगी। ट्रायल के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों को 10, 11 एवं 12 अप्रैल तक विशेष प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे वे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।खिलाड़ियों के निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन के लिए एक समिति का गठन किया गया है, जिसमें प्रशासनिक एवं खेल क्षेत्र के अनुभवी अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों को शामिल किया गया है। यह समिति खिलाड़ियों की प्रतिभा का सूक्ष्म मूल्यांकन कर सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन करेगी।

जनपद में आधुनिक शूटिंग रेंज का निर्माण खेल जगत के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को अब अपने ही जिले में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण एवं अभ्यास की सुविधा उपलब्ध होगी। यह पहल न केवल ग्रामीण एवं शहरी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगी, बल्कि उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में भी सहायक सिद्ध होगी।

जिलाधिकारी ने सभी इच्छुक खिलाड़ियों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं और ट्रायल में भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन करें। यह पहल निश्चित ही अमेठी को खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित होगी।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं