Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखीमपुर खीरी में सड़क हादसे ने छीना परिवार का चिराग, युवा अधिवक्ता आनंद कुमार का आइकॉन अस्पताल लखनऊ में निधन

लखीमपुर खीरी में सड़क हादसे ने छीना परिवार का चिराग, युवा अधिवक्ता आनंद कुमार का आइकॉन अस्पताल लखनऊ में निधन



श्री न्यूज 24 अदिति न्यूज मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी से 



लखीमपुर खीरी (निघासन): नियति का क्रूर प्रहार एक बार फिर एक हँसते-खेलते परिवार पर बरपा है। निघासन-पलिया स्टेट हाईवे पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए जुझारू युवा अधिवक्ता आनंद कुमार (30 वर्ष) ने लखनऊ के आइकॉन अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनके असामयिक निधन से न केवल उनके पैतृक गाँव खैराहनी में मातम पसरा है, बल्कि समूचा अधिवक्ता संघ स्तब्ध है।


संघर्षपूर्ण जीवन और दुखों का पहाड़


अधिवक्ता आनंद कुमार के परिवार पर दुखों का यह कोई पहला प्रहार नहीं है। उनके पिता, कढ़िले प्रसाद, भी पूर्व में एक भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं, जिसमें उन्होंने अपना पैर गँवा दिया था। परिवार को उम्मीद थी कि होनहार बेटा आनंद वकालत के पेशे से घर की आर्थिक और मानसिक स्थिति को संभालेगा, लेकिन विधाता को कुछ और ही मंजूर था।


हादसे का विवरण


जानकारी के मुताबिक, बीते 30 मार्च को आनंद अपनी मोटरसाइकिल से निघासन तहसील से घर लिए निकले थे। इसी दौरान स्टेट हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घायल आनंद को जिला अस्पताल से तत्काल लखनऊ के आइकॉन हॉस्पिटल रेफर किया गया था, जहाँ डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।


अधिवक्ता संघ में शोक की लहर


आनंद कुमार के निधन की खबर मिलते ही निघासन तहसील और स्थानीय अधिवक्ता संघ में शोक छा गया। सहकर्मियों ने उन्हें एक मृदुभाषी और कर्तव्यनिष्ठ साथी के रूप में याद किया। उनके पीछे उनकी पत्नी और दो मासूम बच्चे हैं, जिनका भविष्य अब अंधकारमय नजर आ रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं