अमेठी में निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाश 12,48 लाख से अधिक मतदाता दर्ज।
अमेठी में निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाश 12,48 लाख से अधिक मतदाता दर्ज।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंप गई बुथवार सूची आमजन से नाम सत्यापन की अपील।
अमेठी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) 2026 की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत जनपद अमेठी में आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी जिला अधिकारी संजय चौहान ने इलेक्ट्रिक कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें विधानसभावार बूथवार निर्वाचन नामावली की एक-एक प्रति उपलब्ध कराई जिला अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया की विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान 27 अक्टूबर 2025 को जनपद में कल 14, 36,528 मतदाता दर्ज थे। पुनरीक्षण प्रक्रिया में 2,67,241अपात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए । ड्राफ्ट प्रकाश के समय मतदाताओं की संख्या 11,69,287थी। इसके बाद 83,173 नए मतदाताओं को जोड़ा गया जबकि 4,340 मतदाताओं के नाम विलोपित किए गए तथा 13,802प्रविष्टियो का शुद्धिकरण किया गया। अंतिम प्रकाशन के समय जनपद कुल 12,48,120 मतदाता दर्ज किया गया है। विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं के नाम विलोपित किए गए तथा 13,802 प्रविष्टियों का शुद्धिकरण किया गया। अंतिम प्रकाशन के समय जनपद में कुल 12,48,120 मतदाता दर्ज किए गए हैं विधानसभा क्षेत्र वार मतदाताओं की संख्या में तिलोई में 3,06,621 जगदीशपुर में 3,30,028, गौरीगंज में 3,06,077 तथा अमेठी विधानसभा में 3,05,394 मतदाता शामिल है। जिला अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली सभी मतदेय स्थलों बूथ लेवल अधिकारियों(बीएलओ ) तहसील कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय अमेठी में निशुल्क अवलोकन के लिए उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने जन सामान्य से अपील की है कि वे अपने नाम एवं विवरण की पुष्टि के लिए निर्वाचन नामावली का आवश्यक निरीक्षण करें।
जिला ब्यूरो अमेठी शहर बानो के साथ

Post a Comment