Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

स्कूल चलो अभियान के तहत गौरीगंज में भव्य रैली नामांकन बढ़ाने पर जोर।

स्कूल चलो अभियान के तहत गौरीगंज में भव्य रैली नामांकन बढ़ाने पर जोर। 



एसडीएम ने दिखाई हरी झंडी नए छात्रों को बैग व  स्टेशनरी देकर किया उत्साहवर्धन।


गौरीगंज अमेठी जनपद में अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में नामांकन करने के उद्देश्य विकास क्षेत्र गौरीगंज में ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत भाव जागरूकता रैली रैली का शुभ आरंभ तहसील गौरीगंज से हुआ रैली को उप जिला अधिकारी प्रीति तिवारी ब्लॉक प्रमुख गौरीगंज उमेश सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों ने जागरूकता तारों के माध्यम से अभिभावकों को अपने बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन करने के लिए प्रेरित किया रैली में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने भी सहभागिता करते हुए नामांकन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। रैली नगर के प्रमुख मार्ग से होकर ब्लॉक मुख्यालय गौरीगंज पहुंचकर संपन्न हुई इसके उपरांत ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नवीन नामांकित पांच बच्चों को बैग स्टेशनरी एवं उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन सिंह ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन विद्यालयों में कारण उन्होंने बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित योजनाओं विद्यालयों में हो रहे कार्य एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा  के प्रयासों की जानकारी  भी साझा की कार्यक्रम के दौरान विकास क्षेत्र गौरीगंज में सर्वाधिक नामांकन करने वाले 10 शिक्षकों प्रशांत विक्रम सिंह पूर्णिमा रामाशंकर यादव वर्मा राजेश गुप्ता मोहम्मद वसीम आदि को सम्मानित किया गया इस अवसर पर 

एडीओ (एस एसटी) कौशलेंद्र सिंह चंदेल एआरपी प्रमोद तिवारी अरविंद बंटी विशाल हरकेश महेंद्र अभिषेक अंकित पंकज शुक्ला श्री राम सोनी जयराम कनौजिया अनुराग शुक्ला रविंद्र नागेंद्र सिंह सहित अनेक शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के आधिकारिक उपस्थित रहे। 




जिला ब्यूरो अमेठी शहर बानो के साथ

कोई टिप्पणी नहीं