रुपी प्री - स्टेट शूंटिंग चैंपियनशिप 2026 हेतु अमेठी में ट्रायल संपन्न खिलाड़ियों का हुआ चयन
रुपी प्री - स्टेट शूंटिंग चैंपियनशिप 2026 हेतु अमेठी में ट्रायल संपन्न खिलाड़ियों का हुआ चयन
एयर पिस्टल व एयर राइफल में हुआ चयन 11 - 12 अप्रैल को विशेष परीक्षण के बाद टीम अयोध्या के लिए रवाना होगी।
अमेठी। डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम अमेठी में आज 29 वीं यूपी प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए, चयन / ट्रायल कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह आयोजन जिला अधिकारी संजय चौहान के निर्देश में संपन्न हुआ। जिसमें जनपद के इच्छुक बालक एवं बालिकाओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया ट्रायल में कुल 88 बालक एवं 25 बालिकाओं ने भाग लिया। ,चयन प्रक्रिया दो विधाओं एयर पिस्टल एवं एयर राइफल में कराई गई एयर पिस्टल प्रतियोगिता में बालक वर्ग से शिवाकांत तिवारी प्रमोद कुमार युवराज सिंह मोहम्मद कैफ अखंड प्रताप सिंह अनुराग सिंह शाश्वत सिंह एवं अभी अभ्युदय सिंह का चयन किया गया। जबकि बालिका वर्ग से भार्गवी सिंह चयनित हुई। इसी प्रकार एयर राइफल विद्या में बालक वर्ग से जोखन सिंह अमित तिवारी मनुअर खान असहर एवं विकास यादव का चयन हुआ अमित तिवारी वहीं बालिका वर्ग सब बानो नीतू साक्षी सौम्या शर्मा जानकी चौहान एवं शैलजा सिंह ने चयन हासिल किया।
इस अवसर पर यूपी जिला अधिकारी अमेठी आशीष सिंह यूपी जिला अधिकारी नितेश राज अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रुचि सिंह उपक्रीडाधिकारी शमीम अहमद मुशर्रफ़ खान सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे चयनित खिलाड़ियों को 11 एवं 12 अप्रैल को नवनिर्मित शूटिंग रेंज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा इसके उपरांत जिला अधिकारी के मार्गदर्शन में अमेठी की टीम जनपद अयोध्या में आयोजित होने वाली 19वीं यूपी प्री स्टेट शूंटिंग चैंपियनशिप 2026 में प्रतिभा करने के लिए रवाना होगी।
जिला ब्यूरो अमेठी शहर बानो के साथ


Post a Comment