Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

हुए सस्पेंड बिजली विभाग के कर्मचारी। पूरी जानकारी पेश है मण्डल कॉर्डिनेटर राजकुमार सिंह श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़......

हुए सस्पेंड बिजली विभाग के कर्मचारी। पूरी जानकारी पेश है मण्डल कॉर्डिनेटर राजकुमार सिंह श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़.......



बिजली विभाग में व्याप्त घूसखोरी के मामले में मंत्री अक्षरम भारत ने बड़ी कारवाही की है शहर के अधिशासी अभियंता, SDO, JE सस्पेंड घूस मांगने वाले विद्युत कर्मी की नौकरी समाप्त की गई।


 बाराबंकी के तहसील नवाबगंज क्षेत्र के भिटौली कला निवासी रामजेई पत्नी सुरेश विश्वकर्मा ने विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, लेकिन 2 किलो वाट घरेलू कनेक्शन के लिए पीड़िता का पुत्र विमल कुमार लगातार अफसरों के चक्कर लगा रहा था। आरोप है कि सर्वे के बाद विद्युत कर्मी मनीष वर्मा ने कनेक्शन के नाम पर 15 हजार रुपये बतौर घूस मांगी थी, जिसे पीड़िता ने देने से इनकार कर दिया था परिवार ने DM से भी शिकायत की पर कुछ नहीं हुआ।


पीड़ित ने आरोप लगाया कि 15 हजार रुपये की घूस न देने पर बिजली विभाग ने कनेक्शन के लिए 3,39,967 रुपये का भारी-भरकम स्टीमेट थमा दिया, जो उसके घर की कीमत से भी ज्यादा बताया जा रहा है। सोमवार को  संभव संपर्क सेवा समाधान जन सुनवाई के तहत ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर अधिकारियों के साथ पीड़ित की पूरी बात सुनी। 


जिसके बाद हुए जांच में आवेदक की बात सच थी मंत्री ने ऐक्शन लेते हुए मंत्री ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। सदर नवाबगंज ExEn घनश्याम त्रिपाठी को नोटिस देकर हटाने के निर्देश दिया गया, JE अभिनव श्रीवास्तव और SDO रवि वर्मा सस्पेंड करने के साथ लाइन मैन मनीष वर्मा को बर्खास्त करने के सख्त निर्देश दिए हैंमण्डल कॉर्डिनेटर राजकुमार सिंह श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ द्वारा जानकारी पेश है।

कोई टिप्पणी नहीं