लखीमपुर खीरी में 'कच्ची के कारोबार' पर पुलिस का कड़ा प्रहार: निघासन में 50 लीटर शराब के साथ धरी गई महिला तस्कर!
लखीमपुर खीरी में 'कच्ची के कारोबार' पर पुलिस का कड़ा प्रहार: निघासन में 50 लीटर शराब के साथ धरी गई महिला तस्कर!
श्री न्यूज 24/अदिति न्यूज मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी से
लखीमपुर खीरी (निघासन): यूपी के जनपद लखीमपुर खीरी में इन दिनों पुलिस अधीक्षक (SP) के सख्त तेवर देख 'वारण्टी' और 'अवैध धंधेबाजों' के पसीने छूटे हुए हैं। ताजा मामला थाना निघासन का है, जहाँ पुलिस ने कच्ची शराब के काले कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला को रंगे हाथों दबोच लिया है।
साहब के आदेश पर बिछा जाल, 'पुष्पा' नहीं बच पाई!
इलाके के दबंग प्रभारी निरीक्षक अवधराज सिंह सेंगर और क्षेत्राधिकारी शिवम कुमार की पैनी नजरों से बचना नामुमकिन था। पुलिस टीम ने सटीक मुखबिरी पर बाजार बाग झण्डी इलाके में घेराबंदी की। यहाँ से 30 वर्षीय पुष्पा (पत्नी अशोक) को पुलिस ने उसी के दरवाजे से हिरासत में लिया।
बोरे में बंद था 'मौत का सामान
जब पुलिस ने पुष्पा के पास मौजूद प्लास्टिक के बोरे की तलाशी ली, तो सबकी आँखें फटी की फटी रह गईं। बोरे के अंदर एक काले रंग की रबड़ की ट्यूब छिपाई गई थी, जिसमें करीब 50 लीटर जहरीली अवैध कच्ची शराब लबालब भरी थी। पुष्पा को शायद लगा था कि महिला होने के नाते उसे कोई नहीं रोकेगा, लेकिन पुलिस ने उसका यह 'प्लान' फेल कर दिया।
अब चक्की पीसिंग
पुलिस ने पुष्पा के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा ठोक दिया है। फिलहाल उसे सलाखों के पीछे भेजकर कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। लखीमपुर खीरी पुलिस का यह एक्शन इलाके के उन लोगों के लिए कड़ा संदेश है जो 'कच्ची' बेचकर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे

Post a Comment