लखीमपुर खीरी पलिया में विकास की नई राह: रोमी साहनी ने सुहेली नदी पर 24.35 करोड़ के सेतु का किया भूमि पूज
लखीमपुर खीरी पलिया में विकास की नई राह: रोमी साहनी ने सुहेली नदी पर 24.35 करोड़ के सेतु का किया भूमि पूजन
श्री न्यूज 24 अदिति न्यूज मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी से
पलिया-खीरी। पलिया विधानसभा क्षेत्र के चंबरबोझ (मकनपुर) में विकास के एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। विधायक रोमी साहनी ने सुहेली नदी पर 24.35 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सेतु निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया।
इस पुल के बनने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। बरसात के मौसम में सुहेली नदी के उफान पर होने से लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कई बार स्कूली बच्चों और किसानों को लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ता था।
किसानों और छात्रों को मिलेगा सीधा लाभ
विधायक रोमी साहनी ने कहा कि यह पुल न केवल आवागमन को सुगम बनाएगा बल्कि किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने में भी मदद करेगा। साथ ही पढ़ाई करने वाले बच्चों की शिक्षा अब बाधित नहीं होगी। पुल बनने से समय और ईंधन दोनों की बचत होगी और क्षेत्रीय संपर्क मजबूत होगा।
उन्होंने कहा कि पलिया विधानसभा में विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों में खुशी की लहर
भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने इस विकास कार्य के लिए विधायक का आभार जताते हुए कहा कि बरसों से पुल की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है।

Post a Comment