Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

सशस्त्र सीमा बल एवं उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ब्राउन शुगर सहित एक तस्कर गिरफ्तार

सशस्त्र सीमा बल एवं उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ब्राउन शुगर सहित एक तस्कर गिरफ्तार



दिनांक 28.04.2026 को  रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी, कमांडेंट 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (SSB) पलिया के निर्देशन में सीमा चौकी सोनहा के कार्यक्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।


प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर SSB एवं उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सीमा स्तम्भ संख्या 735/02 के निकट, सोनहा घाट क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा (INB) से लगभग 500 मीटर अंदर भारतीय सीमा में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।



तलाशी के दौरान एक भारतीय नागरिक रवि कुमार (उम्र 22 वर्ष), पिता-भाजोरा, निवासी-ग्राम बन्दरबरारी, थाना-चन्दन चौकी, जिला-लखीमपुर खीरी (उ.प्र.) को 4.66 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ अवैध रूप से भारत से नेपाल जाते समय गिरफ्तार किया गया।


कार्रवाई के दौरान नारकोटिक्स डिटेक्शन डॉग ‘Lopi’ ने भी संदिग्ध पदार्थ की पुष्टि करते हुए संकेत दिया, जिससे बरामदगी की विश्वसनीयता और सुदृढ़ हुई।


गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे बरामद मादक पदार्थ सहित थाना चन्दन चौकी, जनपद लखीमपुर खीरी को सुपुर्द कर दिया गया है।


यह कार्रवाई सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध SSB एवं स्थानीय पुलिस की सतर्कता, समन्वय और प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है




श्री न्यूज़ 24 आदित्य अखबार


से डिप्टी up हेड संजीव झांजी


की खास रिपोर्ट

कोई टिप्पणी नहीं