अमेठी में आबकारी दुकानों की ई-लॉटरी: पारदर्शिता का बना मिसाल, 34 दुकानों का हुआ निष्पक्ष आवंटन
अमेठी में आबकारी दुकानों की ई-लॉटरी: पारदर्शिता का बना मिसाल, 34 दुकानों का हुआ निष्पक्ष आवंटन
अमेठी। जनपद अमेठी में आबकारी दुकानों के आवंटन हेतु आयोजित ई-लॉटरी प्रक्रिया ने प्रशासनिक पारदर्शिता और निष्पक्षता की एक नई मिसाल पेश की। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस प्रक्रिया में अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी कार्यवाही शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
इस दौरान जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, सहायक आबकारी आयुक्त ए.के. राय तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अर्पित गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में आवेदकगण भी मौके पर मौजूद रहे, जिससे प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता और अधिक सुदृढ़ हुई।जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में कुल 36 आबकारी दुकानों के सापेक्ष 1604 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 22 देशी शराब की दुकानों के लिए 955 आवेदन, 9 कंपोजिट दुकानों के लिए 646 आवेदन तथा 5 भांग की दुकानों के लिए मात्र 3 आवेदन शामिल रहे।
उन्होंने बताया कि 2 भांग की दुकानों पर कोई आवेदन प्राप्त न होने के कारण वे अभी भी रिक्त हैं। शेष 34 दुकानों का आवंटन ई-लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया गया।प्रशासन की इस पहल को आमजन और आवेदकों ने सराहा है। ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से भ्रष्टाचार और पक्षपात की संभावनाओं को समाप्त करते हुए निष्पक्ष आवंटन सुनिश्चित किया गया है, जो भविष्य के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment