अमेठी में सनसनी: चिलौली गांव में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
अमेठी में सनसनी: चिलौली गांव में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
तिलोई,अमेठी। जनपद के इन्हौना थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलौली गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।मृतक की पहचान शुभम कुमार कोरी (लगभग 22 वर्ष) पुत्र शिव कुमार कोरी, निवासी सरनाम का पुरवा मजरे कोंची, थाना मोहनगंज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुभम बचपन से ही अपने मामा राम जीवन के घर चिलौली गांव में रह रहा था।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने चिलौली स्थित रानू तिवारी के बाग में आम के पेड़ से युवक का शव लटकता हुआ देखा। यह दृश्य देखते ही गांव में सनसनी फैल गई। लोगों ने तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही थाना इन्हौना प्रभारी विवेक सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की माता का नाम सुमित्रा देवी बताया गया है, जबकि उसकी एक छोटी बहन चाहत है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
फिलहाल, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। घटना आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment