#Amethi : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पेंटिंग्स मजदूर का भुगतान रुका, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
#Amethi : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पेंटिंग्स मजदूर का भुगतान रुका, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
ठेकेदार से पैसे मांगने पर मिल रही धमकी पैसे देने से ठेकेदार कर रहा है साफ इंकार
अमेठी। क्षेत्र के ग्राम पूरे गोसाईं निवासी रंजीत गिरि ने अपने बकाया भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थी के अनुसार, उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, हरखूमऊ, भटपुरवा, शुकुल बाजार में पेंटिंग का कार्य अपने मजदूर साथियों संग किया था, जो 13 मार्च 2026 को पूरा हो गया। कार्य पूर्ण हुए लगभग एक माह बीत जाने के बावजूद उन्हें अब तक मेहनताना नहीं मिला है। रंजीत गिरि का आरोप है कि संबंधित ठेकेदार मेसर्स काव्या ट्रेडर्स द्वारा बार-बार भुगतान टालने के बाद अब साफ तौर पर पैसे देने से इनकार कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल को जब वह पुनः भुगतान लेने पहुंचे तो ठेकेदार ने "जो करना हो कर लो" कहकर मना कर दिया। पीड़ित ने यह भी आशंका जताई है कि ठेकेदार द्वारा भवन का हैंडओवर कर बिना भुगतान किए निकलने की योजना बनाई जा रही है। इस मामले में उन्होंने संबंधित अधिकारियों जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सीडीओ तथा स्थानीय विधायक को भी प्रतिलिपि भेजी है। वहीं स्थानीय थाना बाजार शुकुल में भी पीड़ित ने लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है, पीड़ित ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उसका बकाया ₹1,10,000 शीघ्र दिलाया जाए, जिससे उसे न्याय
मिल सके
#apnaamethinews #viralreels #गैससिलेंडर #amethipolice #NewsUpdate #अमेठी #UPNews #bazarsukul #dabang #thekedar #pentar #Labour
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment