जिस पुलिस पर आम जनता की सुरक्षा और न्याय की जिम्मेदारी है, वहीं से भ्रष्टाचार की खबर सामने आने से पूरे महकमे की साख पर असर पड़ा है।
जिस पुलिस पर आम जनता की सुरक्षा और न्याय की जिम्मेदारी है, वहीं से भ्रष्टाचार की खबर सामने आने से पूरे महकमे की साख पर असर पड़ा है।
श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो प्रमुख शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला
जिला अमेठी से बड़ी खबरबाजार शुक्ल थाने से जुड़ा है, जहां तैनात दरोगा साबिर अली पर मुकदमे में नाम हटाने के नाम पर घूस मांगने का गंभीर आरोप लगा। खबर सामने आने के बाद एसपी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया।
पूरे मामले की जांच सीओ गौरीगंज को सौंपी गई है, ताकि निष्पक्ष तरीके से सच्चाई सामने आ सके।
यह घटना कई बड़े सवाल खड़े करती है—
क्या वर्दी की आड़ में कुछ लोग कानून का दुरुपयोग कर रहे हैं?
क्या आम आदमी को न्याय के लिए भी कीमत चुकानी पड़ेगी?
हालांकि, एसपी की त्वरित कार्रवाई यह भी दिखाती है कि ऐसे मामलों में अब सख्ती बरती जा रही है। साफ संदेश है कि वर्दी की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहींजाएगा। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री की शक्ति का दिखा असर
जनता अब सिर्फ कार्रवाई नहीं, बल्कि सिस्टम में पारदर्शिता और भरोसे की बहाली भी चाहती है।

Post a Comment