Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखीमपुर खीरी में उमड़ा हनुमान भक्ति का जनसैलाब, भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन

लखीमपुर खीरी में उमड़ा हनुमान भक्ति का जनसैलाब, भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन!



Rep.Harish Rastogi 

लखीमपुर खीरी, 2 अप्रैल 2026।

जनपद लखीमपुर खीरी में आज हनुमान भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब हजारों श्रद्धालु आस्था की डोर में बंधकर एक विशाल पैदल यात्रा में शामिल हुए। लखीमपुर-सीतापुर हाईवे पर स्थित गुलरी पुरवा (ओयल) हनुमान मंदिर तक निकली इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

शहर से लेकर मंदिर तक निकली इस भव्य शोभायात्रा में बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्रद्धालु "जय श्री राम" और "जय हनुमान" के जयघोष के साथ आगे बढ़ते रहे। यात्रा के दौरान आकर्षक झांकियां, भक्ति संगीत और भजनों की धुन पर झूमते भक्तों ने माहौल को और भी दिव्य बना दिया। खास बात यह रही कि कुछ श्रद्धालु बुल्डोजर पर सवार होकर भी भक्ति में लीन नजर आए, जो इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण बना।

इस आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति की अहम भूमिका रही। क्षेत्रीय सदर विधायक योगेश वर्मा ने पूरे कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विशेष प्रयास किए। उनके नेतृत्व में यह आयोजन भव्यता और अनुशासन का उदाहरण बना।

सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से भी प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग स्वयं सड़कों पर उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लेती रहीं। उनके निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस अधीक्षक, थानाध्यक्ष खीरी निराला तिवारी सहित कई थानों की पुलिस फोर्स को तैनात किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था को देखकर श्रद्धालुओं ने विधायक योगेश वर्मा, पूर्व चेयरमैन प्रदीप कुमार गुप्ता उर्फ सोनू गुप्ता और पूरी आयोजन समिति की जमकर सराहना की।

यह भव्य आयोजन न केवल आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का भी संदेश दे गया।

कोई टिप्पणी नहीं